ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के आठ कर्मचारी हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ जंक्शन पर तैनात ट्रेन मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता समेत आठ कर्मियों को विशेष संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन कर्मचारियों ने समय रहते सतर्कता का परिचय दिखाते हुए ट्रेन दुर्घटनाओं को होने से रोका है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण ने इन्हें माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित करते हुए सम्मान दिया है। 

लखनऊ जंक्शन पर ट्रेन मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे सुनील कुमार गुप्ता ने छह अगस्त को 12531 गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी के पावर कार में आग लगने संभावना को रोका था। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसी तरह कई दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गोरखपुर पश्चिम के ट्रेन मैनेजर आर एस शर्मा, इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम के टेक्नीशियन जितेन्द्र कुमार वर्मा, बदायूं के ट्रैक मेंटेनर प्रेम सिंह व सत्यपाल सिंह मीना, वाराणसी मंडल के सहायक लोको पायलट राम प्रवेश यादव को भी सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार