UP: साहब! भूमाफिया गैंग में कुछ अधिवक्ता भी शामिल है, जांच कराने पर सारे नाम सामने आ जाएंगे, पुलिस ऑफिस पहुंची महिलाओं ने ये भी कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर पुलिस ऑफिस पहुंची महिलाओं ने भूमाफिया गैंग के खिलाफ शिकायत की।

कानपुर में भूमाफिया के खिलाफ शिकायत लेकर दर्जनों महिलाएं पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया ने राजस्व के दस्तावेज में हेरफेर करके उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

कानपुर, अमृत विचार। भूमाफिया के खिलाफ शिकायत लेकर दर्जनों महिलाएं पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया ने राजस्व के दस्तावेज में हेरफेर करके उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

पूर्व में इसी मामले में मुकदमा दर्ज हुआ, आरोपी जेल गए, लेकिन जमीन भूमाफिया के कब्जे में ही रही। अब उसने जमीन बेच भी दी है और जान से मार देने की धमकी दे रहा है। गिरोह में कुछ अधिवक्ता भी शामिल हैं।

नवाबगंज थानाक्षेत्र के परमिया पुरवा निवासी रमापति, अर्चना समेत कई महिलाएं मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि राजाराम हत्याकांड में आरोपी भूमाफिया के गिरोह ने खसरा संख्या 2575, 2574, 2584, 2564, 2556 पर भूमाफिया गिरोह ने कब्जा कर लिया है।

आरोप है कि भूमाफिया गिरोह ने उनके भू-राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी, जिस पर उनके खिलाफ 2018 में मुकदमा लेखपाल की ओर से दर्ज हुआ और आरोपी जेल गए, लेकिन जमीन नहीं मिल पाई, क्योंकि गिरोह में कुछ अधिवक्ता भी शामिल हैं। अब भूमाफिया ने उक्त जमीन दूसरों को बेच दी है। शिकायत सुनने पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार