मिजोरम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां कीं जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए आज 21 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इन सूचियों को जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पहली सूची में 12 और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार हैं। इन 21 उम्मीदवारों में चार महिलाएं हैं। 

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की। भाजपा ने पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को उम्मीदवार बनाया है। मिज़ोरम में सात नवंबर को तथा छत्तीसगढ़ में 07 एवं 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

ये भी पढे़ं- गाजा में अस्पताल पर हमले में शामिल लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया जाए: प्रधानमंत्री मोदी

 

 

संबंधित समाचार