Kanpur News: स्मार्ट सिटी का ट्रैफिक भी स्मार्ट किया जाए… पुलिस कमिश्नर ने बैठक कर जाना हाल, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बैठक कर ट्रैफिक का हाल जाना।

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने बैठक कर ट्रैफिक का हाल जाना। पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी का ट्रैफिक भी स्मार्ट हो। स्मार्ट सिटी की तरफ से 18 चौराहों की समीक्षा की गई और वहां उपस्थित टीएसआई से फीडबैक लिया गया।

कानपुर, अमृत विचार। शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए मोतीझील में स्थित प्रमिला सभागार में पुलिस कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी का ट्रैफिक भी स्मार्ट हो। स्मार्ट सिटी की तरफ से 18 चौराहों की समीक्षा की गई और वहां उपस्थित टीएसआई से फीडबैक लिया गया।

प्रमुख चौराहों में घण्टाघर, टाटमिल, रामादेवी, डिप्टी पडाव, नौबस्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी यातायात सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी यातायात अंकिता शर्मा, नगर आयुक्त शिवशरप्पणा जी एन व यातायात निरीक्षक शामिल हुए। 

बैठक में दिए गए निर्देश 

ई-रिक्शा फ्री जोन चिह्नीकरण कर निर्देश दिया गया। वैकल्पिक पार्किंग का चिह्नीकरण करने के लिए सभी संबन्धित सेक्टर प्रभारी को बताया गया।  
शहर में प्रमुख जगहों पर नो-पार्किंग, ई-रिक्शा क्षेत्र, बस पार्किंग का चिन्हीकरण कर साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। 
कुछ चौराहों पर अनिवार्य और नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग की जाए।  
अतिक्रमण हटाने के लिए मासिक प्लान तैयार कर कार्रवाई की जाए। 
कुछ चौराहों पर ट्रैफिक कर्मियों के लिए ट्रैफिक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए। 
ट्रैफिक के सभी जोनो में डिजिटल वालंटियर और ट्रैफिक मित्र बनाने के निर्देश दिए गए। 
शहर के सभी व्यस्ततम चौराहों पर सुझाव पट्टिका रखने के लिए निर्देश दिए गए।
स्टंटबाजी और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। 
ट्रैफिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डायनमिक ड्यूटी डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार करें। 
शहर के ब्लैंक स्पॉट बिन्दुओं का चिन्हीकरण किया जाए।  
स्कूली वाहन के चालकों का नियमित रूप से ब्रेथ-एनालाइजर टेस्ट हो। 

यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सम्भ्रांत व्यक्ति, सिविल डिफेन्स के सदस्य, दुकानदार, जनप्रतिनिधिगण और स्कूली बच्चों का सुझाव एवं सहयोग अवश्य लें। साथ ही जनता से अपील की कि अभी तक बनाई गई यातायात व्यवस्था जैसे पार्किंग प्लान, डायवर्जन इत्यादि का पालन करें। 
-आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त

संबंधित समाचार