अयोध्या : विश्व खाद्य दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लगाया व्यंजनों का स्टॉल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भवदीय मेडिकल कॉलेज एंड इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में बुधवार को विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टाल लगाया। संस्थान के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
   
भवदीय इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यिूटकल साइन्सेस एंड रिसर्च के निदेशक डॉ.संजय कुशवाहा ने कहा की खाद्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम सभी को शुद्ध एवं सही खाद्य सामग्री का उपयोग करना चाहिए। संस्थान के मुख्य प्रबंध निदेशक मिश्रीलाल वर्मा, चेयरमैन ई. पीएन वर्मा एवं सचिव डॉ. अवधेश कुमारवर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।  

कार्यक्रम में भवदीय एजूकेशनल इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, भवदीय इन्स्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट के निदेशक डॉ. शिशिर पांडेय, अवनीश शुक्ल, कृपाशंकर, फूलचंद वर्मा, ज्योति वर्मा, कविता जादोन, संदीपा पटेल सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान डेंगू पीड़ित मरीज की मौत

संबंधित समाचार