लखनऊ : नवरात्रि पर अजय राय ने किया कन्या पूजन, 2024 से पहले छवि बदलने में जुटी कांग्रेस
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बारी-बारी से थाली में कन्याओं के पांव पखारे। फिर इसके बाद उन्होंने सभी कन्याओं को टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और फूल की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं कन्यापूजन के बाद अजय राय ने सभी कन्याओं को मिठाई और गिफ्ट भी दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों में जुट गई है। ऐसे में बीजेपी की तरह कांग्रेस भी हिंदुत्ववादी छवि बनाने को लेकर धार्मिक आयोजनों को करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में कन्या पूजन किया गया। दरअसल, इससे पहले कांग्रेस पार्टी में इस प्रकार के कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होते थे। लेकिन लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस यह जताना चाहती है कि पार्टी की हिन्दू धर्म में आस्था है। यही वजह से कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की धार्मिक छवि को विस्तार देते हुए अब कांग्रेस भी धर्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
.jpg)
इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि कन्यापूजन हमारे सनातन धर्म की परंपरा है नवरात्रि में हम नौ कन्याओं को नौ देवी मानकर उनकी पूजा करते हैं। देश और विश्व में सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हैं। वहीं कांग्रेस का धार्मिक कार्यक्रम कराने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हम धार्मिक है सनातन धर्म के और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं और ये परंपरा हमारी पहले से चली आ रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : Last date के बाद अब भी यहां बदला जा रहा है 2 हजार का नोट, आधार कार्ड लेकर फौरन पहुंचिए
