लखनऊ : Last date के बाद अब भी यहां बदला जा रहा है 2 हजार का नोट, आधार कार्ड लेकर फौरन पहुंचिए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जिन लोगों के पास अभी भी दो हजार की नोट बचे हैं। वह अपना नोट बदल सकते हैं। राजधानी के विपिन खंड स्थित आरबीआई की लखनऊ ब्रांच में जाकर नोट बदले जा सकते हैं।

इसके लिए एक फार्म भरना होगा और दो हजार रुपये के नोट के बदले दूसरे नोट आपको मिल जायेंगे, लेकिन नोट बदलने के लिए ब्रांच जाते समय अपने साथ अपना आधार  कार्ड जरूर ले जायें। उसी के आधार पर नोट बदले जायेंगे। यह व्यवस्था 2 हजार के 10 नोटो पर लागू हो रही है।

यदि आप (दो हजार के नोट) 20 हजार से अधिक रूपये बदलना चाहते हैं। तो आधार कार्ड, पेन कार्ड और आपके बैंक अकाउंट का पास बुक होना जरूरी है। 20 हजार से अधिक कीमत के नोट बदलने पर पैसे सीधे अकाउंट में आरबीआई की तरफ से दिया जायेगा। दो हजार के 10 नोट से अधिक होने पर पैसा अकाउंट में ही आयेगा।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार की नोट बदलने के लिए 23 मई से 30 सितम्बर तक का समय निश्चित किया था। हालांकि इसके बाद भी यदि कुछ लोग नोट नहीं बदल पाये थे। उनके लिए राहत भरी खबर है। वह अपना नोट लखनऊ स्थित आरबीआई केंद्र में जाकर अपना नोट बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : डेंगू की रोकथाम के लिये सरकार सतर्क, CM योगी ने की समीक्षा

संबंधित समाचार