लखनऊ: हजारों सीएचओ के वेतन से होगी रिकवरी, आन्दोलन की तैयारी
लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) का वेतन काटने की तैयारी हो रही है। जिससे 19 हजार से अधिक सीएचओ आक्रोशित हैं। वह सभी आन्दोलन की तैयारी में है। इसके लिए एक पत्र भी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव को दिया गया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के साथ भेदभाव हो रहा है। इसको रोका जाये। यदि ऐसा नहीं होता है तो आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। आन्दोलन की रूपरेखा भी प्रमुख सचिव की भेजी गई है।
बताया जा रहा है कि इसी साल 3 अक्टूबर के पूर्व में दिए गए लॉयलिटी बोनस पर रोक लगाते हुए रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। यह हाल तब है जब सीएचओ का पूर्व से ही वेतन विसंगति, प्रोत्साहन राशि, जैसे अन्य मुद्दों पर भेदभाव हो रहा है, वही श्रम कानून के अनुसार किसी आदेश के अनुरूप कार्मिक को कोई लाभ प्रदान किया गया है तो उसका वापस लिया जाना अनुचित एवं अवैधानिक है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ से संबद्ध संघ एसोसिएशन आफ कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर ने आन्दोलन की जो रूपरेखा बनाई है। उसकी जानकारी भी साझा की है।
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के प्रतिनिधि मण्डल के साथ बोनस, वेतन निर्धारण नीति, स्वास्थ्य बीमा, स्थानांतरण, नियमतीकरण जैसी बिंदुओ पर चर्चा करने के लिए मुख्य सचिव या अपर मुख्य सचिव के साथ बैठक करने की मांग भी प्रमुख सचिव से कराने की मांग की गई है। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। यदि प्रतिनिधि मंडल की बैठक भी अधिकारियों के साथ नहीं होती है। तो आन्दोलन ही एक रास्ता बचेगा।
इस तरह करेंगे आन्दोलन
19 अक्टूबर 2023 को डीएम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे।
30 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को काला फीता बांध कर कार्य करेंगे।
31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को काली पट्टी बांध कर 1 घंटा कार्य बहिष्कार और पोस्ट कार्ड अभियान।
1 नवंबर 2023 दिन बुधबार काली पट्टी बांध कर 1 घंटे का कार्य बहिष्कार करना और पोस्ट कार्ड अभियान।
2 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को काली पट्टी बांध कर 2 घंटे कार्य बहिष्कार और पोस्ट कार्ड अभियान।
3 नवंबर, 2023 दिन शुक्रवार और 4 नवंब 2023 दिन शनिवार को काला फीता बंधाते हुए कार्य करना तथा HWC पर ही रहकर ऑनलाइन/ऑफलाइन रिपोर्टिंग से संबंधित सभी कार्य बंद रहेंगे।
6 नवंबर 2023 दिन सोमवार को लखनऊ में सभी सीएचओ एकत्रित होंगे।
यह भी पढें: रायबरेली: 250 साल पुरानी रामलीला पर आया संकट, सिटी मजिस्ट्रेट ने आयोजकों को थमाया नोटिस, कही यह विचित्र बात
