सुलतानपुर: पूर्व विधायक अनूप संडा के मामले में दरोगा तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। बिजली व्यवस्था को लेकर रोड जाम, सरकारी कामकाज में बाधा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अन्य आरोपों में पूर्व विधायक अनूप संडा तथा अन्य पर विचाराधीन केस में दरोगा के नहीं आने से सुनवाई टल गई। विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय ने बताया माननीयों की विशेष अदालत ने दरोगा निर्भय सिंह को गवाही में तलब किया है।

बसपा सरकार में जिले की खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों ने दो सितंबर 2008 को शहर के ख्वाजा कांप्लेक्स के सामने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इसी मामले में पूर्व विधायक अनूप सण्डा, उनके सहयोगी और अब राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, रवींद्र तिवारी, रिजवान व सबलू समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

मामले में वारंट पर हाजिर हुए माननीयों समेत अन्य पर कोर्ट ने बीते साल चार्ज तय किए थे। बीती 11 जुलाई को पूर्व कोतवाल रमेश चंद दुबे का बयान दर्ज हुआ था इसके बाद से मामले में गवाह हाजिर नहीं हुए। अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें: गोंडा: दो दिन पहले लापता हुई मासूम का मिला शव, मचा कोहराम

संबंधित समाचार