बरेली: रामगंगा स्टेशन पर दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, बड़ा हादसा होने से टला
फाइल फोटो
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक बजे मालगाड़ी कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और कपलिंग को जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया। गनीमत रही की ट्रेन की रफ्तार कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
चंदौसी छोर से आ रही एक मालगाड़ी रामगंगा के पुल को क्रास कर रही थी। जैसे ही ट्रेन रामगंगा स्टेशन के पास पहुंची तो कंपलिंग खुलने से ट्रेन बाकी वैगन से 50 मीटर आगे चली गई।
स्टेशन के कर्मचारियों ने लोको पायलट को बताया, तो उसने गाड़ी रोकी और ट्रेन को बैक लिया गया। रेल कर्मचारियों कपलिंग को जोड़ा। सूत्रों की माने तो पुराने वैगन लगा होने के कारण कपलिंग खुली। जिसमें संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही भी खुलकर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: इजरायल-फलस्तीन के युद्ध को लेकर धार्मिक टिप्पणी... बिगड़े हालात, 200 लोगों पर FIR
