बरेली: इजरायल-फिलिस्तीन के युद्ध को लेकर धार्मिक टिप्पणी... बिगड़े हालात, 200 लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धार्मिक टिप्पणी करने के आरोपी को न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेजा

बरेली/देवरनियां, अमृत विचार। देवरनियां में इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक किशोर ने मंगलवार रात इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर धार्मिक टिप्पणी की। जिस पर कस्बे का माहौल गरमा गया और समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में पुलिस ने 150-200 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोर को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

कस्बे के एक किशोर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे आक्रोशित लोग एक जगह पर एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ डाॅ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर देवरनियां मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर माहौल शांत किया। इसके बाद पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। सीओ डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बीडीओ ने दस दुकानदारों को जारी किया नोटिस, कहा- एक सप्ताह में दें जवाब...नहीं तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार