गोंडा : ग्राइंडर मशीन में फंसकर श्रमिक घायल, हालत‌ गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा,अमृत विचार। जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में मजदूरी कर रहा एक श्रमिक बृहस्पतिवार को काम के दौरान ग्राइंडर मशीन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। 

बहराइच जिले के शिजोरी चाफरिया का रहने वाला प्रदीप कुमार (27) निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बतौर श्रमिक काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह काम के दौरान वह अचानक‌ ग्राइंडर मशीन की चपेट में आ गया। मशीन की चपेट में आने से उसके चेहरे पर गंभीर घाव हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया है‌।  इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के मुताबिक उसके चेहरे पर एक दर्जन से अधिक टांके लगाए गए हैं।‌ आगे के इलाज के लिए उसे लखनऊ के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है‌।

ये भी पढ़ें -जियाउल हक हत्याकांड : प्रतापगढ़ में CO को छोड़कर भागे SO से पूछताछ कर रही CBI की टीम

संबंधित समाचार