मुरादाबाद : उधार ली रकम नहीं लौटाने पर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना इलाके में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात महिला का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पैसों को लेनदेन के चलते की गई है।महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पड़ोसी को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

मामला भोजपुर थाना इलाके के रानी नागल गांव से है। जहां पर बीती शाम गन्ने के खेत में महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त भगतपुर थाना इलाके की रहने वाली सायरा के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। 

मामले में एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मृतक सायरा ने गांव के ही मुमताज नाम के युवक से उधार पैसे लिए थे। उधार पैसे वापस न करने के चलते बीते कुछ दिन पूर्व मुमताज ने सायरा को धमकी दी थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुमताज और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। एसएसपी का दावा है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पारदर्शिता से मतदाता सूची बनवाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी-जिलाधिकारी

संबंधित समाचार