अमरोहा: मां-बाप से बिछड़ी बिटिया को पुलिस ने मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जनपद की गजरौला थाना क्षेत्र की चौपला चौकी पर एक मासूम बेटी अपने माता-पिता से बिछड़ गई, पुलिस ने चंद घंटों में मासूम को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिसे परिजनों में खुशी के लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक जनपद चंदौसी के गांव धनोरी निवासी समीम अपनी पत्नी फुर्सत व मासूम बेटी अतिबा के साथ चांदपुर से रिश्तेदारी में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। समीम चौपला चौकी पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी अतिबा अचानक गायब हो गई। 

दंपति ने काफी देर तक इधर-उधर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसकी सूचना तत्काल चौपला चौकी इंचार्ज को दी। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ,एस आई सीमा राणा व सिपाही कामेश्वर आदि ने चंद घंटों में मासूम को बरामद कर उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। बेटी को पाकर शमीम ने पुलिसकर्मियों का शुक्रिया अदा किया।

ये भी पढ़ें:- उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने जब्त किए गोला बारूद, खुफिया जानकारी मिलने पर की कार्रवाई

संबंधित समाचार