Etawah News: कार से टकराई बाइक… पति, पत्नी व बच्चा नहर में गिरा, युवक की हालत गंभीर, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में कार से बाइक टकरा गई।

इटावा में कार से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद पति, पत्नी व बच्चा नहर में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

इटावा, अमृत विचार। बसरेहर थानाक्षेत्र के अंतर्गत लोहिया नहर पुल पर अल्टो कार से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक में सवार महिला व एक वर्षीय बच्चा नहर में जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सुरजीत सिंह सक्सेना पुत्र सुशील कुमार सक्सेना और पत्नी पूनम देवी और पुत्र एक वर्षीय विश्वजीत सिंह निवासी हमीरपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज सुरजीत सिंह अपने साढ़े के यहां से औरैया के अछल्दा से वापस नहर की पटरी होते हुए अपने ससुराल सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई जा रहे थे। इसी दौरान बसरेहर थानाक्षेत्र लोहिया नहर पुल पर किशनी की तरफ से आ रही कार से टकरा गई।

हादसे में बाइक पर सवार महिला पूनम देवी 1 वर्षीय बच्चा विश्वजीत सिंह उछलकर लोहिया नहर में जा गिरा। हो-हल्ला सुन दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह नहर से बच्चे और महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

पानी कम होने से टली बड़ी घटना

दुकानदारों ने बताया कि लोहिया नहर में पानी कम होने की वजह से बड़ी घटना होने से बच गई। अगर उसमें पानी ज्यादा होता तो किसी की भी डूबने से मौत हो सकती थी। 

 

संबंधित समाचार