बच गई अमेठी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी, कोरम अपूर्ण होने से अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हुआ मतदान
अमेठी, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से अमेठी ब्लाक प्रमुख की डांवाडोल चल रही कुर्सी आखिरकार कोरम पूरा न होने से बच गई। अमेठी ब्लाक परिसर में गुरुवार को एसडीएम की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में विपक्ष के सिर्फ 21 सदस्य शामिल हुए। जिससे मौजूदा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित बच गई।
दरअसल बीते कुछ दिन पहले 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को पत्र देकर अमेठी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डीएम ने 19 अक्टूबर की डेट तय किया । गुरुवार को अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी की मौजूदगी में अमेठी ब्लाक सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुवात हुई जिसमें विपक्ष से सिर्फ 21 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही चर्चा में शामिल हुए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 62 है ।
अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा को लेकर अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि ब्लाक सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई थी।जिसमे सिर्फ 21 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही शामिल हुए। डीएम के यहां अमेठी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की मांग की गई थी जिसमे डीएम ने 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अविश्वास पर चर्चा के लिए समय दिया था। कुल 62 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। जिसमें सिंर्फ 21 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही उपस्थित हो पाए है इसलिए अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।
ये भी पढ़ें -बस्ती: गबन करने वाली पूर्व ग्राम प्रधान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
