Kannauj News: मेरी मौत का दोषी कोई नहीं, सभी को मेरा राम राम… सुसाइड नोट छोड़ युवक ने लगाई गंगा में छलांग
कन्नौज में सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने लगाई गंगा में छलांग।
मेरी मौत का दोषी कोई नहीं, सभी को मेरा राम राम… सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोर तलाश में जुटे है।
कन्नौज, अमृत विचार। छिबरामऊ के मोहल्ला सराफान निवासी प्रभाकर पाण्डेय उर्फ पप्पू ने महादेवी घाट कन्नौज में गंगा में छलांग लगा दी। उसने अपने कपड़े और सुसाइड नोट पुल पर ही छोड़ दिए। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। बताया गया कि युवक घर से नाराज होकर आया था। अभी तक गंगा के पानी में उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों का हाल-बेहाल है।
