बरेली: साहिबाबाद और कौशांबी में नो एंट्री, दूसरे रूट से जाएंगी रोडवेज बसें
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली जाने वाली बसों की बढ़ाई गई दूरी
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार को समय से पहले ही घर से निकलना होगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर साहिबाबाद और कौशांबी में बसों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और रूट की दूरी को बढ़ा दिया गया है।
शहर से हर रोज करीब 200 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर होता है। अब अधिकारी दूसरे रूट से होते हुए बसों का संचालन कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि एक दिन के रूट डायवर्जन के चलते रोडवेज के किराए में भी किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
दिल्ली की दूरी करीब 20 किमी बढ़ जाने से समय लगेगा। एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि एक दिन के डायवर्जन के चलते किराए में किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उम्मीद है कि दोपहर के बाद संचालन पुराने मार्ग से ही होने लगेगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: डीएम ने तीन डॉक्टरों की टीम की गठित, नकली आयुर्वेद-यूनानी दवाओं के उत्पादन की जांच के आदेश
