बरेली: डीएम ने तीन डॉक्टरों की टीम की गठित, नकली आयुर्वेद-यूनानी दवाओं के उत्पादन की जांच के आदेश
डीएम ने तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर निर्माणशालाओं की छापेमारी के जारी किए निर्देश
बरेली, अमृत विचार। जिले में आयुर्वेदिक और यूनानी की नकली दवाओं के उत्पादन को लेकर डीएम ने डाॅक्टरों की टीम गठित कर छापेमारी के आदेश दिए हैं। डीएम ने विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक में कहा कि नकली दवाओं की जांच के लिए दो से तीन डॉक्टरों की टीम बनाई जाए।
सभी औषधि निर्माणशालाओं का औचक निरीक्षण कर दवाओं के नमूने लें। इस दौरान यूनानी अधिकारी ने बताया कि जिले में 53 आयुर्वेदिक, 9 यूनानी, 42 फार्मेसी और 38 आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। बैठक में 19 आयुर्वेदिक और यूनानी के लिए आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर्स में बिजली कनेक्शन के प्रस्ताव को पारित किया गया।
इस दौरान सीडीओ जगप्रवेश, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, बीएसए संजय सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह नायक, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. अब्बास अली, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू सिंह, प्राचार्य राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज डॉ. डीके मौर्य आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध डेंगू से दो की मौत, मरीजों का आंकड़ा 497
