लखनऊ : अजय राय पर अखिलेश यादव के बयान को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया पार्टी नेतृत्व की तौहीन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को  अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। इसके जवाब में अजय राय ने भी इंडिया गठबंधन के धर्म को समझाते हुए अखिलेश यादव को मीडिया के जरिये जवाब दिया था। अजय राय के लिए बोले गए शब्दों की कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आलोचना की है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुक्रवार को उन्होंने एक सन्देश लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम तो अखिलेश यादव को माननीय कहते है लेकिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। ये पार्टी नेतृत्व की तौहीन है। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ : लोहिया यूनिवर्सिटी के डॉ. अब्दुल्ला नासिर कॉन्फ्रेंस के लिए अमेरिका रवाना

संबंधित समाचार