UP: DCM ने कार में मारी टक्कर... मां-बेटे की मौत, आगरा से कानपुर आते समय हुआ हादसा, चालक वाहन समेत मौके से फरार
कानपुर में डीसीएम की टक्कर से कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई।
कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के बकोठी गांव में डीसीएम की टक्कर से कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में हुए सड़क हादसे में एक घर के दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बिल्हौर थानाक्षेत्र के बकोठी गांव के पास हुआ। यहां डीसीएम ने एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में चीख-पुकार मच गई। कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई। आगरा से कानपुर आते समय हादसा हुआ है।
ग्रामीणों की सूचना में पहुंची पुलिस ने कार में फंसे मां-बेटे के शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
