पीलीभीत: फंदे से लटका मिला नर्स का शव, परिजन बोले- मारकर लटकाया, पुलिस कर रही छानबीन
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के एक निजी अस्पताल की नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने ही कमरे में फंदे से लटका मिला। उस वक्त मां मंडी समिति में काम करने गई हुई थी। दीवार फांदकर रिश्तेदार घर में घुसे तो शव लटका देख चीख पुकार मच गई।
परिवार वालों ने मृतका के संपर्क में रहने वाले एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा की रहने वाली 23 वर्षीय गीता पुत्रर स्वर्गीय तेजपाल सिंह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी मां दुलारो देवी और भतीजी पांच वर्षीय रिया के साथ रहती थी। गुरुवार सुबह रिया स्कूल चली गई। कुछ देर बाद मां मंडी समिति में काम पर चली गई। गीता ने अवकाश ले रखा था और घर पर रुकी हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे रिया स्कूल से घर पहुंची तो मेनगेट बंद था।
काफी आवाज लगाने के बाद भी जब गीता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो बच्ची गांव में ही खेलने में लग गई। शाम करीब साढ़े छह बजे मां मंडी समिति से घर पहुंची। मगर दरवाजा नहीं खुला। इस पर कुछ परिचितों को बुलाकर फोन लगाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।जिसके बाद परिवार वाले चिंतित हो गए।
गीता के रिश्तेदार भी पता लगने पर आ गए। फिर दीवार फांदकर कुछ लोग भीतर घुसे तो गीता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर जानकारी की। जिसमें मां ने एक युवक को नामजद करते हुए हत्या कर शव लटकाने की तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को गीता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई है।
स्टाफ से मिली जानकारी, कोई धमकाता था..
मृतका के परिजन ने बताया कि घटना के बाद गीता के स्टाफ के ही कुछ लोग आए ळो। उनसे पता चला कि गीता का नामजद किए गए युवक से संपर्क था, जोकि एक गेस्ट हाउस में काम करता है। परिजन की मानें तो वह गीता को धमका भी रहा था। जिसे लेकर वह परेशान चल रही थी। इसी को देखते हुए परिजन ने हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाए हैं। उनका यह भी कहना है कि गीता का शव पंखे से फंदे पर लटका था। मगर पंखे के तार काटे गए थे। अगर गीता को खुदकुशी ही करनी थी तो वह पंखे के तार क्यों हटाती। मरने वाला करंट से क्यों डरेगा?
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: राज्यमंत्री बोले- क्षेत्र के विकास के लिए सही जनप्रतिनिधि होना बहुत जरुरी..जानिए किस पर साध गए निशाना!
