लखनऊ : शादी से पहले सबंध बनाने का मंगेतर ने बनाया दबाव, मना करने पर युवती को पीटा
लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा क्षेत्र निवासी युवती से मंगतेर ने शादी से पहले संबंध बनाने का दबाव डाला। इन्कार करने पर पीटकर रिश्ता तोड़ने की धमकी देते हुए तिलक में छह लाख और कार की मांग करने लगा। युवती के भाई ने आरोपितों के खिलाफ गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक नितिश श्रीवास्तव के मुताबिक, युवती का रिश्ता हुसैनगंज निवासी दीपक से तय हुआ था। 22 अप्रैल को बरीक्षा हुई थी। इसके बाद युवती को मंगेतर ने काल कर घूमने की बात कही। मंगेतर की इन हरकतों को युवती ने परिवार से नहीं बताया। इस बीच युवती के भाई के पास दीपक के पिता वीके शुक्ला फोन कर कार और छह लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि मंगेतर दीपक ने बुलावे पर मिलने पहुंची तो संबंध बनाने दबाव बनाया। मना करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देकर पिटाई कर दी। युवती ने घर पहुंच भाभी को आपबीती सुनाई। युवती के भाई ने विरोध किया तो आरोपित और उसके पिता धमकी देने लगे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीपक, उसके पिता और बहन के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -अमेठी : रंजिश में हुई मारपीट, चाचा को बचाने गए भतीजे की मौत
