आगरा : रील बनाने वाली महिला सिपाही की गई नौकरी, तथ्य छुपाकर दोबारा किया था ज्वाइन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। रील बनाकर चर्चा में आने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की नौकरी चली गई है। महज दो दिन की जॉइनिंग के बाद अब उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। बताते चलें कि कानपुर की रहने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा जिले के थाना एमएम गेट पर कार्यरत थीं। महिला सिपाही ने रिवॉल्वर के साथ रील बनाई थी,जिसके बाद चर्चा होने पर उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।       

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रियंका मिश्रा ने प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें घर की स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही गई थी। इसको लेकर  संयुक्त निदेशक, अभियोजन से विधिक राय भी ली गई। उन्होंने नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वविवेक के अनुसार निर्णय लिए जाने के लिए राय दी।

उन्होंने कहा कि मामले में त्यागपत्र के पश्चात सेवा में लेने से संबंधित नियमावली और आदेशों के लिए समस्त पत्रावली को पुलिस मुख्यालय भेजा जाना चाहिए था। इसके बाद ही अग्रिम आदेश पारित कराया जा सकता था। लेकिन लिपिक ने तथ्यों को संज्ञान में लाए बिना ही महिला सिपाही को पुन: सेवा के लिए 18 अक्तूबर को आदेश पारित करा लिया। यह नियम के खिलाफ किया। लिपिक को निलंबित किया गया है। 

ये भी पढ़ें -बलरामपुर में हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार