CM योगी करेंगे समीक्षा बैठक, लखनऊ से अयोध्या पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
अयोध्या, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहाँ पहुँच रहे हैं। कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही सीएम योगी विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।
आयुक्त सभागार में आज शाम होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता, आशीष गोयल ऊर्जा विभाग एल वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव, रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त, नीरज शुक्ला, प्रमुख सचिव शहरी विकास डूडा अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव यहाँ पहुँच चुके हैं।
ये भी पढ़ें -जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार तब तक किसी को नहीं मिलेगी कोई नौकरी : अखिलेश यादव
