जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार तब तक किसी को नहीं मिलेगी कोई नौकरी : अखिलेश यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है तब तक किसी को कोई सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

प्रदेश में सुपर टेट की परीक्षा न कराए जाने वह टीईटी पास तमाम लोगों के बेरोजगार घूमने के प्रश्न के उत्तर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कहीं कोई भर्ती नहीं होगी। चाहे शिक्षामित्र हो या 69000 शिक्षक भर्ती चाहे सुपर टेट किसी प्रकार की कोई भर्ती यह सरकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि जितनी नौकरियां सपा सरकार में मिली उतनी किसी सरकार में नहीं। सपा सरकार हटते ही प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रदेश में बिना सपा के कोई भी दल सफल नहीं हो पाएगा। सपा अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी हुई है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा के दरवाजे सभी दलों के लिए खुले हैं। अखिलेश यादव दो दिवसीय लोक जागरण अभियान शिविर में राजकीय इंटर में कॉलेज के मैदान में आए हुए थे।

ये भी पढ़ें -कौशाम्बी में बड़ा बवाल, दबंगों ने प्रधानपति को खंभे से बांधकर पीटा - ग्रामीणों ने जाम की रोड

संबंधित समाचार