कौशाम्बी में बड़ा बवाल, दबंगों ने प्रधानपति को खंभे से बांधकर पीटा - ग्रामीणों ने जाम की रोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। जिले के कोतवाली मंझनपुर के सेलरहा पश्चिम गांव में बड़ा बवाल हुआ है। दबंगो ने प्रधान पति लवलेश यादव को खंभे से बांधकर पीटा है। पहले तो दबंगो ने देर रात में गांव के ही चार अन्य लोगों को बंधक बनाकर पीटा था लेकिन आज सुबह प्रधान पति को भी पोल में बांधकर उसकी पिटाई की गई। 

इस घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग नाराज हो गए और आरोपी सतीश मिश्रा उर्फ बरम बाबा पंडा के घर पहुंच गए। नाराज लोगो ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और ईंट पत्थर भी चलाए। मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 8 लोग घायल हुए हैं । गुस्साई भीड़ ने विपक्ष के एक रिश्तेदार को भी जमकर पीट दिया है। 

16 - 2023-10-21T145228.858

ग्रामीणों के रास्ता जाम करने की सूचना पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा व मंझनपुर सीओ एसडीएम सहित मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शान्त कराया है। पुलिस ने बरम बाबा के बेटे समेत 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना से गाँव में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेलरहा पश्चिम गांव निवासी चंद्रकांत मिश्रा और विपक्षी लवलेश यादव के बीच अनबन रहती है लवलेश की पत्नी शोभा देवी ग्राम प्रधान है। पुलिस के अनुसार आज प्रधानपति लवलेश ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था रास्ता से लगा हुआ चंद्रकांत मिश्रा की फुलवारी है ट्रैक्टर से कुछ फूल के पौधे दब का नष्ट हो गए थ। फूलों के पौधों को लेकर चंद्रकांत और लवलेश के बीच कहां सुनी हो गई । विवाद इतना बढ़ा कि चंद्रकांत ने अपने समर्थकों के साथ लवलेश को पकड़ लिया और डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी लवलेश के परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो उत्तेजित परिजन ग्रामीणों के साथ विपक्षी चंद्रकांत मिश्रा के मंझनपुर रोड स्थित मकान में हमला बोल दिया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। 

घटनास्थल के पास से सड़क से गुजर रहे सीओजी का सिपाही मनीष ईट लगने से घायल हो गया। लवलेश के समर्थकों ने चंद्रकांत मिश्र के घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। गांव में बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। मौका का जायजा लेने के बाद पुलिस दोनों पक्षों के 6 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर  रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की और से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

  

ये भी पढ़ें -बहराइच में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने किया जोरदार प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता