बहराइच में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने किया जोरदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी आप सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। कलेक्ट्रेट में सभी ने पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईडी के छापा के दौरान कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया। कहा कि मणिपुर मुद्दे पर सवाल उठाने पर उन्हें संसद से निलंबित कर दिया। भाजपा पूरी तरह से तानाशाह बन गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि आप सांसद के खिलाफ बयान दिलाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। यह सब षड्यंत्र के तहत हुआ है। 

सभी ने आप सांसद की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -ABES इंजीनियरिंग कॉलेज की दो प्रोफेसर सस्पेंड, जय श्रीराम बोलने पर छात्र को मंच से उतारा

संबंधित समाचार