Kannauj News: युवक की हत्या… प्लॉट में पड़ा मिला शव, आटा चक्की पर करता था काम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में युवक की हत्या से मचा हड़कंप।

कन्नौज के इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने खाली प्लॉट में शव फेंक दिया। मृतक आटा चक्की पर काम करता था।

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में आटा चक्की पर काम करने वाले अधेड़ का शव सड़क किनारे नाले के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव खजुरियन नगला निवासी बच्चन लाल (50) पुत्र लालमन इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अजुर्नपुर में रमेश वर्मा के कारखाने पर रह कर काम करता था। बताया जाता है कि वह नियमित शाम को समय टहलने जाता था। शुक्रवार को भी वह कारखाने से टहलने के लिए निकला। देर रात तक वापस न आने पर कारखाना मालिक ने खोज की पर कोई पता नहीं चला।

सुबह होने पर गांव के कुछ लोग सड़क पर टहलने निकले तो मढपुरा अर्जुनपुर गांव के नाले के पास शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पर परिजन घटना स्थल पहुंचे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

 

संबंधित समाचार