सुलतानपुर: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को जिला जज ने दिलाई शपथ
सुलतानपुर। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शनिवार को जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने शपथ दिलाई। बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय और सचिव आर्तमणि मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्याभूषण पांडेय, उपाध्यक्ष प्रेम तिवारी समेत सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बार की संप्रभुता की रक्षा, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।
शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी अधिवक्ता सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ल ने की। जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद लोगों को संबोधित किया। कहा कि न्यायिक व्यवस्था में 80 फीसदी भागीदारी अधिवक्ताओं की है। न्यायिक कामकाज को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिवक्ताओं और उनके संगठनों की जिम्मेदारी बहुत अधिक है।
अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी के साथ अपनी गरिमा का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कामकाज में सहयोग का आह्वान करते हुए अपने सम्मान पर आभार जताया। जनपद न्यायाधीश ने सभी पदाधिकारियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल, पूर्व अध्यक्ष व सहसचिव देवेंद्र मिश्र नगरहा ,राकेश पाठक, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, एसडीएम सीपी पाठक, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद दूबे, भाजपा विधायक विनोद सिंह, बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री शैलेंद्र त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभिषेक सिन्हा, बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट आरपी शुक्ल, पूर्व महासचिव समरजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शर्मा, नागेंद्र सिंह, नरोत्तम शुक्ल, डीजीसी क्रिमिनल रामअचल मिश्र, लीगल एड एंड डिफेंस काउंसिल चीफ तारकेश्वर सिंह, अरविंद सिंह राजा, कपिल पांडेय, रोहित अवस्थी, मीडिया प्रभारी अशोक शुक्ल, कुशल तिवारी समेत न्यायिक अधिकारी व सैकडों अधिवक्ता मौजूद रहे।
संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अयूब उल्ला खान ने किया। बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: विंध्याचल में फिर भिड़े पुलिस और पंडा, तार-तार हुई सुरक्षा व्यवस्था, सीओ के सामने ही दे दी धमकी!
