प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल में गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने पीटा, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में  शनिवार को डॉक्टरों और मरीज के बीच मारपीट हो गयी। सूचना पर चौकी की पुलिस पहुंची तो डॉक्टर और मरीज दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में शनिवार को एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ इलाज कराने आई थी। जहां पर पति के साथ जूनियर डॉक्टरों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला पति को बचाने के लिए चीखती चिल्लाती रही, मगर कोई बचाने नही पहुंचा।

डॉक्टरों ने इस मामले में अस्पताल में तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने महिला और उसके पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित ने थाने में फिलहाल तहरीर नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: राजा भैया के प्रतिनिधि ने सीओ जियाउल हक की पत्नी की एफआईआर को दी चुनौती

संबंधित समाचार