भूकंप के झटकों से बिहार के कई जिलों में हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए । मौसम विभाग के अनुसार सुबह 7.25 बजे पटना, बगहा, सीवान, गोपालगंज और छपरा में भूकंप के झटके महसूस हुए । भूकंप के झटके करीब तीन से चार सेकंड तक महसूस किए गए । झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। 

ये भी पढ़ें- नेपाल में भूकंप से फिर डोली धरती, काठमांडू घाटी में 6.1 रही तीव्रता 

संबंधित समाचार