Kanpur: एक हफ्ते में कार्रवाई कर गाँजा बिक्री पर लगाए रोक... पुलिस कमिश्नर ने किदवई नगर थाने का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस कमिश्नर आर.के.स्वर्णकार ने रविवार को किदवई नगर थाने का औचक निरीक्षण किया।

कानपुर में पुलिस कमिश्नर आर.के.स्वर्णकार ने रविवार को किदवई नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार , एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एसीपी संग बैठक भी की।

कानपुर, अमृत विचार। पुलिस कमिश्नर आर.के.स्वर्णकार ने रविवार को किदवई नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने थाने की व्यवस्थाएं जांची। पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार , एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एसीपी संग बैठक भी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने किदवई नगर में गांजा तस्करों पर कार्रवाई को लेकर अल्टीमेटम दिया। एक हफ्ते में कार्रवाई कर गाँजा बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार