Banda News: गौशाला में लापरवाही मिलने पर सचिव निलंबित, बीडीओ का वेतन रोका, प्रधान को नोटिस जारी, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में गौशाला में लापरवाही मिलने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया।

बांदा में गौशाला में लापरवाही मिलने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही बीडीओ का वेतन रोका गया। वहीं, प्रधान को नोटिस जारी किया गया। जेई व पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

बांदा, अमृत विचार। निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालन में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सचिव को निलंबित करते हुए बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जबकि ग्राम प्रधान को नोटिस जारी की है। नोडल बनाए गए सिंचाई विभाग जेई व पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को ग्रामीणों ने नरैनी ब्लाक की ग्राम पंचायत पुकारी में संचालित अस्थाई गोशाला में लापरवाही की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर नरैनी एसडीएम विकास यादव ने जांच की। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में गौशाला में लापरवाही का खुलासा होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान को 95 जी के तहत नोटिस दी।

ग्राम पंचायत सचिव विनय यादव को निलंबित करते हुए खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। गौशाला के नोडल अधिकारी व सिंचाई विभाग के अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह तथा पशु चिकित्सा अधिकारी नरैनी डा.लघुचंद्र अहिरवार को लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

 

संबंधित समाचार