Kanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर … मौत, परिजनों ने किया हंगामा, जानें- पूरा मामला
कानपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत।
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के मौरंग मंडी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
बता दें कि, 45 वर्षीय मृतक राजेश सिद्ध लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह काम करने के लिए गया था। इसी दौरान लोहे की सरिया से मौरंग नाप करते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छु गई। जिसकी चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई।
राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, सूचना पाकर पहुंचे आक्रोशित परिजन लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करने लगे। वहीं, पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।
