बहराइच : धनगर समाज के लोगों का कलेक्ट्रेट में धरना, DM को बुलाने की मांग पर अड़े
बहराइच, अमृत विचार। शहर के कलेक्ट्रेट में सोमवार को भी धनगर समाज के लोगों का धरना जारी रहा। पांच दिन से चल रहे इस प्रदर्शन में में सभी डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में धनगर समाज के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। सोमवार को सभी ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि पांच दिन बीत गए, लेकिन डीएम अभी तक धरने में हमारी सुध लेने नहीं आई हैं। ऐसे में अब धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि सभी का दशहरा धरना स्थल पर ही बीतेगा। लोगों ने कहा कि डीएम द्वारा कुछ आश्वासन मिल जाए तो सभी धरना खत्म कर सकते हैं।
सभी का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें एससी का दर्जा दिया गया है। लेकिन तहसीलदार एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। यह समुदाय के साथ गलत किया जा रहा है। इस दौरान योगदीप नारायन, राजित राम धनगर, दिनेश,सुग्रीव, सरपंच, कन्हैयालाल, विजय बहादुर, लल्लू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -आजम खान के परिवार को प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र बेहद निंदनीय : अखिलेश यादव
