प्रयागराज: एसडीएम लिखी कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र के परेड मैदान में रविवार की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार का साथी घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार के वाली एसडीएम लिखा हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर निवासी अप्पू यादव (22) अपने साथी बाल गुरु के साथ रविवार की रात बंधवा स्थित हनुमानजी कर मंदिर बाईक से दर्शन करने के लिए जा रहा था। मिंटो पार्क के पीछे की तरफ जाने वाली सड़क पर परेड मैदान में पहुंचते ही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गये।
हादसे में अप्पू यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस कार की तलाश में जुट गई है।। घायल साथी बाल गुरु ने बताया कि धक्का मारने वाली कार के पीछे एसडीएम लिखा हुआ था।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: Akhilesh Yadav के पीएम वाले पोस्टर पर ओपी राजभर ने किया कटाक्ष, कहा- यह केवल हंसी के पात्र बन रहे हैं
