कल दशहरा के साथ रंगत में आएगा महोत्सव, गभड़िया ओवरब्रिज पर होगा रावण के पुतला दहन का मंचन

कल दशहरा के साथ रंगत में आएगा महोत्सव, गभड़िया ओवरब्रिज पर होगा रावण के पुतला दहन का मंचन

सुलतानपुर। मंगलवार को दशहरा पर्व के साथ जिले का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव अपने रंगत में आ जाएगा। गभड़िया ओवरब्रिज पर परंपरागत तरीके से रावण के पुतला दहन का मंचन किया जाएगा। शहर भर में माता रानी के दरबार सज गए हैं। आकर्षक लाइटिंग लोगों का मन मोह रहे हैं। शहर की रामलीला में सोमवार को मेघनाथ वध का जुलूस निकाला गया।

Untitled-18 copy

जिले का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव मंगलवार से अपनी छटा विखेरेगा। पूर्णिमा तक शहर समेत ग्रामीण अंचल में महोत्सव की धूम रहेगी। जगह-जगह भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंगलवार की शाम गभड़िया ओवरब्रिज पर श्रीरामलीला समिति की ओर से पंरपरागत तरीके से रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

इसी के साथ बुराई पर अच्छाई विजय की लोगों को सीख दी जाएगी। वहीं, ग्रामीणांचल में भी कई स्थानों पर बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के तौर पर रावण का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दशहरा पर्व पर मेलार्थियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। पुतला दहन कार्यक्रम देखने के लिए शहर के लोग परिवार के साथ उमड़ते हैं। ओवरब्रिज के उत्तर दिशा में जिला अस्पताल गेट तक हाइवे पर लोग इकट्ठा होते हैं तो दक्षिण तरफ भी काफी दूर तक लोग इसे देखने के लिए उमड़ते हैं। इसी के साथ मेला अपनी रंगत में पहुंच जाएगा।

शहर भर में करीब साढ़े तीन सौ और जिले भर में साढ़े तीन हजार देवी पंडाल बनाए गए हैं। शहर में बनाए गए एक-दूसरे पंडाल तक समितियों के लोग आकर्षक लाइटिंग किए हुए हैं। जो शाम ढलते ही लोगों का मन मोह रहे हैं। पंडालों की सजावट का काम सोमवार की देर शाम तक पूरा कर लिया गया। अब पूर्णिमा तक शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम रहेगी। जगह जगह भंडारे का आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर कल इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन