बरेली: कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री के विद्युत यार्ड से लाखों का सामान चोरी, घटना CCTV में कैद
बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित वृंदावन बेवरेज फैक्ट्री परिसर में बने विद्युत यार्ड से लाखों रुपये का बिजली का सामान चोरी हो गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कंपनी के लीगल एडवाइजर अमरीश द्विवेदी ने सीबीगंज थाना में तहरीर दी है।
वृंदावन बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड (कोको कोला) परिसर में विद्युत यार्ड की सोमवार को जब फैक्ट्री प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उन्हें विद्युत यार्ड में हुई चोरी का पता चला।
वीडियो फुटेज में तीन चोर सामान चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद प्रबंधन ने मौके पर जाकर सामान देखा तो लाखों रुपये की कीमत का सामान गायब था। चार दिन पहले परसाखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का ट्रांसफर हो गया था। नए चौकी इंचार्ज की तैनाती यहां होनी थी, लेकिन नए चौकी इंचार्ज ने अभी तक यहां आकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जिसके चलते घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया।
दरअसल, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित वृंदावन बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड (कोकोकोला ) परिसर में विद्युत यार्ड बना हुआ है। यार्ड में बिजली के कीमती उपकरण रखे हुए थे। यार्ड की तरफ कर्मचारियों का ज्यादा आना-जाना नहीं था। सोमवार को जब फैक्ट्री प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उन्हें विद्युत यार्ड में हुई चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद प्रबंधन ने मौके पर जाकर सामान देखा तो लाखों रुपए कीमत का सामान गायब था। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अमरीश द्विवेदी ने बताया घटना की तहरीर व सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सरकारी सिस्टम का ये हाल...ओपीडी में मरीजों को छोड़कर चलता बना स्टाफ, जानिए पूरा मामला
