Asian Para Games 2023 : एशियाई पैरा खेलों में भारत ने आज दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते
प्राची यादव
हांगझोऊ। चीन में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने प्राची यादव के कैनो महिला केएल 2 स्पर्घा का स्वर्ण और दीप्ति जिवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर-टी20 में स्वर्ण सहित मंगलवार को पांच पदक जीते है। एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में 54.962 समय के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। पदक और गजेंद्र सिंह ने कैनो पुरुष वीएल2 में कांस्य पदक जीता है।
First GOLD of Day 2 at #AsianParaGames! 🥇🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) October 24, 2023
Our #TOPScheme athlete @ItzPrachi_ strikes Gold for India in Para Canoe, Women's KL2, with an impressive clocking of 54.962.
This marks her second medal at the #AsianParaGames2022 🏆🚣🏻♀️
Congratulations Prachi on this remarkable… pic.twitter.com/i2ZIKRq2Pn
India's Gold Rush Continues at #AsianParaGames! 🥇🇮🇳
— SAI Media (@Media_SAI) October 24, 2023
Deepthi Jeevanji clinches another gold for India in the Women's 400m-T20, setting a new Asian Para Record and Games Record with a blazing time of 56.69! 💪✌️🏆
Congratulations to Deepthi for soaring to new heights and making… pic.twitter.com/TGTbygcvvC
दीप्ति जिवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर-टी20 में 56.69 के समय के साथ एक नया एशियाई पैरा रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। वहीं दिन में, अजय कुमार ने पुरुषों की टी 64 400 मीटर में रजत पदक जीता। उन्होंने 54.85 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और वह सऊदी अरब के आसन नूर से कुछ सेकंड पीछे रहे जिन्होंने 52.81 सेकंड दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता।
Simran Shines Bright on Day 2 at #AsianParaGames2022! 🥈🇮🇳@SimranVats11 secures a stellar SILVER in the Women's 100m T12 event with an impressive clocking of 12.68✌️💪
— SAI Media (@Media_SAI) October 24, 2023
Congratulations to our exceptional champion, Simran! 🌟👏 #AsianParaGames#Cheer4India#Hallabol… pic.twitter.com/8Gprj7yTyL
इस बीच, महिलाओं की टी12 100 मीटर में सिमरन कौर ने 12.68 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता। आज के इन पांच पदकों के साथ भारत चौथे एशियाई पैरा खेलों में कुल 23 पदक जीत चुका है।
ये भी पढ़ें : PAK vs AFG: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
