रामपुर : जिले भर में मनाया गया विजयदशमी का पर्व, रावण दहन कर होगी बुराई पर अच्छाई की जीत
रामपुर, अमृत विचार। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरे को लेकर जिले भर में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जहां देर शाम को उत्सव पैलेस, सिविल लाइन और ज्वालानगर में मुख्य अतिथियों द्वारा रावण की नाभी पर तीर मारकर उसके पुतले का अंत किया जाएगा।
सुबह से तीनों स्थानों पर रावण के पुतले को खड़ा करने का काम चल रहा था। इसके अलावा घरों में शस्त्र पूजन भी किया गया। वहीं सुबह से ही जिले भर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ताकि किसी प्रकार का कोई बवाल नहीं हा सके।
ये भी पढ़ें : रामपुर: हरदोई जेल में अब्दुल्ला से मिले मौसा और मौसी, बोले- बुरा वक्त है...यह भी कट जाएगा
