बरेली: नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के पिता की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के पिता कृष्ण मनोहर कपूर का बीमारी के चलते निधन हो गया था। आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उनको सांत्वना देने उनके आवास राजेन्द्र नगर पहुंचे।

इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि उन्हें पता चला कि अतुल कपूर के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। आज वह इस दुख की घड़ी में उन्हें सात्वना देने आए हैं। अगर किसी के सर से उसके पिता का हाथ उठ जाए तो वह बहुत ही टूट जाता है। पिता ही अपने बच्चों को सहारा देते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री के विद्युत यार्ड से लाखों का सामान चोरी, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार