बहराइच: परमहंस के बयान पर बोले स्वामी- साधु के वेष में आतंकी और नरपिशाच आ रहे सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजम खान का हो सकता है एनकाउंटर

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के बड़बोले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहराइच में विवादित बयान दिया है। उन्होंने परमहंस आचार्य के बयान पर पलटवार करते हुए आतंकी और नरपिशाच तक कह दिया। इतना ही नहीं आजम खान के एनकाउंटर की भी आशंका जताई है।

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विजयदशमी को लेकर श्रावस्ती में जा रहे थे। श्रावस्ती जाने से पूर्व वह बहराइच के डीएम तिराहा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद मौर्य के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां पर मौजूद पत्रकारों ने स्वामी प्रसाद मौर्य से सवाल किया कि परमहंस आचार्य ने आपके सर कलम करने पर करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बोलते हुए कहा कि परमहंस आचार्य कोई साधु संत धर्मआचार्य नहीं, बल्कि नर पिशाच है। उन्होंने कहा कि साधु के वेष में ही आतंकी और नरपिशाच बाहर आ रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए लोकतंत्र को खत्म करने की बात कही।

उन्होंने सपा नेता आजम खान के एनकाउंटर की आशंका जताने वाले बयान का समर्थन किया। कहा कि आजम खान की आशंका बिल्कुल सही है। कभी भी एनकाउंटर हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुर्गी और बकरी चोरी के आरोप में 27 माह की जेल काट चुके हैं और आज फिर जेल में ही बंद हैं। इसे क्या कहा जाए। इस दौरान अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Agra में बेहद खराब हुई हवा, 201 एक्यूआई में सुबह सांस लेना मुश्किल

संबंधित समाचार