गोरखपुर में CM योगी बने दंडाधिकारी, विजयदशमी पर किया पूजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर विशेष पूजन किया। इस अवसर पर परंपरा के अनुरूप सीएम योगी दंडाधिकारी की भूमिका में नजर आये। उन्होंने नागपंथ की परंपरा अनुसार विजयदशमी पर संतों की अदालत में विवादों का निस्तारण किया।   

इससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने विजयदशमी पर्व का शुभारंभ मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में श्रीनाथ जी,भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से किया। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान से श्रीनाथ जी की पूजा.आराधना की। इसके बाद मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया। मुख्यमंत्री ने करबद्ध होकर श्रीनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। 

ये भी पढ़ें -Dussehra 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गुरु गोरक्षनाथ का किए विशिष्ट पूजन, उतारी आरती

संबंधित समाचार