बरेली: पेड़ों की आड़ में खनन करा रहे माफिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इसे अफसरों की लापरवाही कहें या फिर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त खनन माफिया के बुलंद हौसले। कैंट इलाके में वन विभाग की ओर से लगाए गए पेड़ों की आड़ में करीब एक सप्ताह से खनन माफिया साईं स्टेडियम के आसपास जेसीबी से खनन कराने में लगे हैं। लुकाछिपी का यह खेल स्थानीय पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। इसे अफसरों की लापरवाही कहें या फिर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त खनन माफिया के बुलंद हौसले। कैंट इलाके में वन विभाग की ओर से लगाए गए पेड़ों की आड़ में करीब एक सप्ताह से खनन माफिया साईं स्टेडियम के आसपास जेसीबी से खनन कराने में लगे हैं। लुकाछिपी का यह खेल स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा है। माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होने से खनन विभाग के अफसरों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।

कैंट में साईं स्टेडियम के पास कब्रिस्तान और श्मशाम भूमि के पास रातभर खनन होता है। मिट्टी लदी ट्रेक्टर-ट्रालियां पूरी रात दौड़ती हैं। साठगांठ से चल रहे इस खेल की वजह से पुलिस रास्ते में खनन वाहनों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

फजीहत से बचने को पिछले दिनों खनन विभाग के अधिकारियों ने खनन माफियाओं पर सख्ती करने का दिखावा करते हुए कैंट से मदारी पुलिया के बीच मिट्टी लदी ट्रालियां पकड़ कर थाने में खड़ी करवा दी थीं।

लेकिन कुछ समय बाद ही मामला रफा दफा कर दिया गया। जिस इलाके में खनन चल रहा है वह छावनी परिषद में आता है। वहीं, स्थानीय लोग बताते हैं कि वन विभाग की तरफ से लगाए गए पेड़ों की आड़ लेकर माफिया खनन करा रहे हैं।

इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर पुलिस तक कई बार हो चुकी है, लेकिन माफियओं पर कार्रवाई व खनन को रोकने के लिए जहमत तक उठाना नही समझा।

संबंधित समाचार