मिर्जापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार सुरेंद्र पासवान (37) और आनंद कुमार (27) नामक व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों मृचकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: अंतर जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बैट्री, इनवर्टर और तमंचा बरामद

 

संबंधित समाचार