बरेली: 1.20 लाख अभ्यर्थियों ने पूरी की प्रवेश प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन शनिवार है। इसके बाद प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शुक्रवार को कराए गए 1838 प्रवेश समेत अब तक 120692 परीक्षार्थियों ने एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि अब भी करीब 24 हजार अभ्यर्थियों …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन शनिवार है। इसके बाद प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शुक्रवार को कराए गए 1838 प्रवेश समेत अब तक 120692 परीक्षार्थियों ने एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि अब भी करीब 24 हजार अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने बाकी रह गए हैं, जिसे एक दिन में पूरा कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

हालांकि विश्वविद्यालय ने दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके लिए पंजीकरण कराए जा रहे हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 548 महाविद्यालयों में से करीब 540 महाविद्यालयों में स्नातक स्तर (बीए, बीएससी, बीकॉम) के प्रथम चरण की प्रक्रिया जारी है।

प्रथम चरण में 28 अगस्त तक करीब 1.44 लाख परीक्षार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए थे। इसमें अब तक 120692 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों के अनुरोध पर कुलसचिव ने 17 से 19 सितंबर तक एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन दिन का समय दिया था, अब केवल एक दिन का समय बचा है। इसके बाद प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

संबंधित समाचार