Kanpur Accident: खड़े ट्रक में घुसी कार... तीन लोग घायल, कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर, टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में खड़े ट्रक में कार घुस गई।

कानपुर के शिवराजपुर थानाक्षेत्र में खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के शिवराजपुर थानाक्षेत्र में खड़े ट्रक में कार घुस गई। हादसे में कार में सवार चार लोग से घायल हो गए। तीन घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

बता दें कि, कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी रजत, किरन, सिकंदर अपने परमट के रहने वाले साथी आनंद कुमार के साथ बुधवार को कार से किसी काम से कन्नौज स्थित तिर्वा कोर्ट जा रहे थे। अभी वह शिवराजपुर टोल प्लाजा से थोड़ी दूर में पहुंचे थे, इसी दौरान खड़े ट्रक में कार पीछे से जा घुसी।

हादसे में रजत, किरन व सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाकाई लोगों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के ही एक अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं, आनंद मामूली रूप से घायल हो गए।

संबंधित समाचार