बरेली: आवास के लिए दर दर भटक रही महिला, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कई बार जब अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी महिला को आवास नहीं मिला तो उसने आज जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपना मकान बनवा सके और उसके परिवार के सिर के निचे छत मिल सके।

ब्लाक भोजीपुरा के गांव करमपुर चौधरी निवासी शमा पत्नी आशिफ खान ने बताया उसके पति का पैर टूटने के कारण घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है। उसका स्थाई निवास भी नहीं है। उसके तीन बच्चे हैं।

मकान न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार प्रधानमंत्री योजना का लाभ लेने के लिए उसने अधिकारियों से गुहार लगाई। कागजी कार्यवाही की लेकिन आज तक उसको योजना का लाभ नहीं मिला है। आज उसने इस मामले में जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। ताकि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके और उसके परिवार के सर के नीचे छत हो।

यह भी पढ़ें- बरेली: यूनिट स्थापना का कार्य तेज, दिवाली बाद मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

संबंधित समाचार