बरेली: विद्युत निजीकरण के विरोध में हुई सभा
बरेली, अमृत विचार। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट एक्ट 2020 के विरोध में शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य अभियंता कार्यालय में विरोध सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अब प्रतिदिन 4 बजे से 5 बजे तक विरोध सभा का आयोजन …
बरेली, अमृत विचार। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट एक्ट 2020 के विरोध में शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्य अभियंता कार्यालय में विरोध सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अब प्रतिदिन 4 बजे से 5 बजे तक विरोध सभा का आयोजन बरेली जनपद मुख्यालय पर किया जाएगा।
निजीकरण के विरोध में हुई सभा को संबोधित करते हुए संयोजक रणजीत चौधरी ने कहा कि निजीकरण की वास्तविक स्थिति आम जनता के लिए भयावह है और मध्यम वर्ग,निम्न वर्ग, युवा, किसान इससे अछूता नहीं रहेगा। कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक सकता है और नए युवकों को रोजगार प्राप्त होने के अवसर पर रोक लग जाएगी।
प्रमुख संघ कार्यालय सहायक संघ, अवर अभियंता संगठन ,अभियंता संघ, प्राविधिक संघ, मजदूर संघ इस आंदोलन में संयुक्त रूप से विरोध सभा कर रहे हैं। इस दौरान सरकार से निजीकरण वापस लेने की अपील की गई।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बातों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो सभी बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर सत्यार्थ गंगवार,नीरज यादव, स्वप्निल,नील, गौरव शर्मा, अमित चौधरी, माहिर अली, आदिल, अवधेश, रविन्द्र , आकांक्षा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
